फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध का असर: इंडिगो ने लगाया फ्यूल सरचार्ज, बरेली से मुंबई और बंगलूरू की हवाई यात्रा हुई महंगी

Tue, 17 Mar 2026 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू की उड़ान 600 रुपये तक महंगी हो गई है। इंडिगो एयर लाइंस ने फ्यूल सरचार्ज लगाया है। इसकी वजह से किराया बढ़ा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से फ्यूल सरचार्ज लागू होने के बाद बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू की उड़ान 600 रुपये तक महंगी हो गई है। 15 मार्च रात 12 बजे के बाद से टिकट बुक करने पर अधिक किराया देना पड़ रहा है। फिलहाल मुंबई और बंगलूरू के बीच 70 फीसदी सीटें बुक हैं।

विज्ञापन


बरेली से मुंबई के लिए चार और बंगलूरू के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान है। एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि हवाई किराया फ्लेक्सिबल होने के कारण टिकट की मांग के अनुसार घटना-बढ़ता है। फिलहाल बरेली-मुंबई के बीच किराया 10-11 हजार और बरेली-बंगलूरू के बीच 11-13 हजार रुपये है।

अब ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध के कारण पेट्रोलियम की कीमतों का असर भी हवाई किराये पर दिखने लगा है। इंडिगो एयर लाइंस के फ्यूल सरचार्ज के बाद मूल किराये में 600 रुपये तक का इजाफा हो गया है। बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि इंडिगो एयर लाइंस ने फ्यूल सरचार्ज लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें