फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत एक शक्तिशाली और विकसित देश : सुधांशु जी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु जी महाराज ने राजेंद्र नगर स्थित पवन अरोरा के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में विश्व शांति और भारत की प्रगति की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली और विकसित देश है, जो चंद्रयान जैसी एतिहासिक उपलब्धियों को हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

सुधांशु जी महाराज ने कोरोना महामारी के दौरान भारत की स्थिरता और विकास की प्रशंसा की और कहा कि संकट के समय में भी देश ने अपनी स्थिति को स्थिर बनाए रखा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत से बड़ी संख्या में वस्तुएं विदेशों में निर्यात की जा रही हैं जो देश की मजबूत आर्थिक समृद्धि को दर्शाता है। इस दौरान उन्होंने परेशानियों से जूझ रहे अन्य देशों के हालातों का उल्लेख किया और भारत की सामान्य स्थिति के साथ-साथ भारतीयों की भी सरहाना की। उन्होंने कहा कि यहां के लोग विद्रोह नहीं करते, बल्कि सहज भाव से अपना विरोध प्रकट करते हैं। अंत में उन्होंने समाज में एकता और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें