फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: एडीजी-डीआईजी ने मथे शहर के रास्ते

विज्ञापन
किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन अफसर शहर का जायजा लेते रहे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

व्यापारियों और जनता से बातचीत की, बंद को लेकर दूर किया डर
विज्ञापन

कमिश्नर और जिलाधिकारी ने भी लिया सब्जी मंडी का जायजा

बरेली। भारत बंद के दौरान एडीजी और डीआईजी समेत अन्य अफसरों ने शहर के प्रमुख स्थानों से लेकर संकरी गलियों तक का जायजा लिया। अधिकारियों ने जनता और व्यापारियों से संवाद कर बंद को लेकर उनकी गफलत दूर की। अफसरों ने कहा कि बाजार बंद कराने के लिए कोई जबर्दस्ती करे तो पुलिस को तत्काल बताएं।
विज्ञापन

एडीजी अविनाश चंद्र ने मंगलवार सुबह सेटेलाइट चौराहा, कुतुबखाना और मंडी स्थल समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। सब्जी मंडी में भी उन्होंने व्यापारियों से बात की। पूछा कि कोई समस्या हो तो बताएं। एडीजी ने चौराहों पर थानों की शक्ति मोबाइल, यातायात स्टाफ से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वाहन चेकिंग का निर्देश दिया। दोपहर के समय कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीएम नितीश कुमार ने भी मंडी का जायजा लिया। इधर, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने सुबह सात बजे निकलकर शहर के विभिन्न हिस्सों और घनी आबादी के इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने भमोरा के देवचरा तक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें