नवाबगंज। धर्म गुरु पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने वाले दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। खंजनपुर खंजनिया गांव के परवेज ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विवेक गंगवार ने एसएसपी और डीजीपी को रि-ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद