भोजीपुरा। श्रीराम मूर्ति इंजीनियरिंग काॅलेज की दीवार के पास एक युवक झुलसे हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर केशोपुर निवासी 20 वर्षीय रियासत राममूर्ति इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार के पास झुलसे हालात में दोपहर एक बजे मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बिजली के करंट से वह कैसे झुलसा। पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है। संवाद