शाही। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी आशिक पुत्र महमूद मंसूरी ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर हिंदू देवी देवता के साथ एडिटिंग करते हुए कई अशोभनीय पोस्ट वायरल की थी। मंगलवार की शाम ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को जानकारी हुई तो उप निरीक्षक श्याम सिंह ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कहा गया है कि युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद