फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसील परिसर में अधिवक्ता के साथ की अभद्रता, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को मुचलका पाबंद कराने गए दो युवकों ने मामूली बात के चलते तहसील परिसर में अधिवक्ता के साथ अभद्रता कर दी।इसके चलते संगठन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम तृप्ता गुप्ता को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने थाना शाही पुलिस को कार्रवाई करने का ओदश दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संजीव कुमार तहसील मीरगंज परिसर में मौजूद अपने चैंबर में बैठे थे। दो बजे के बाद थाना शाही के क्षेत्र के दो लोग गुडडू उर्फ इंदाज आदि उनके चैंबर पर मुचलका पाबंद कराने के लिए पहुंचे। इसको लेकर अधिवक्ता ने वकालत नामा आदि पेपर भरके मुचलका पाबंद करने की तैयारी कर ली, लेकिन पैसे कम-ज्यादा को देने को लेकर अधिवक्ता से गर्म लहजे में बातचीत करने लगे। अधिवक्ता संजीव कुमार समझा बुझाकर उन्हें फिर भी मुचलका पाबंद कराने को कोर्ट ले गए। आरोप है की वहां पर भी वह गाली गलौज करने लगे। मामला हाथापाई पर पहुंच गया तो अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें ललकारा तो वह तहसील से बाहर आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें