फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूप की कमी से हैप्पी हार्मोन प्रभावित, बढ़ रहा मानसिक तनाव, ऐसे पाएं इस समस्या से निजात

Tue, 10 Jan 2023 06:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शीतलहर और कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं पर्याप्त धूप न मिलने से हैप्पी हार्मोन भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे कारण लोग डिप्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इस तरह के मामले में बीते दिनों में बढ़े हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों की सेहत के साथ अब दिगामी सेहत भी बिगड़ने लगी है। मनोचिकित्सक के मुताबिक करीब पखवाड़ा भर से चटख धूप न निकलने से ‘हैप्पी हार्मोन’ का स्राव प्रभावित हो रहा है। लिहाजा, लोग दिमागी रूप से परेशान हैं। जिला अस्पताल में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद 20 फीसदी बढ़ी है। नकारात्मकता बढ़ने से डिप्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने आदतों में थोड़ा बदलाव कर इस मानसिक समस्या से निजात मिलने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल मनकक्ष के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष के मुताबिक ठंड में शारीरिक क्रियाएं प्रभावित होती हैं। ठंड से बचाव के लिए मांसपेशियां, कोशिकाएं और अन्य नलिकाओं के साथ रक्त प्रवाह की जिम्मेदार वाहिकाओं की गतिविधि बढ़ जाती है। कार्बोहाइड्रेट सामान्य दिनों की अपेक्षा सर्दियों में अधिक बर्न होता है। इससे कार्टिसोल का उत्सर्जन बढ़ता है। इसे निगेटिव हॉर्मोन कहा जाता है। जो डिप्रेशन की वजहों में से एक है। यही वजह है कि जब कार्टिसोल की मात्रा शरीर में बढ़ती है तो तमाम लोग अवसाद ग्रस्त होने लगते हैं।

Bareilly News: बरेली से लापता छात्रा की राजस्थान में हत्या, धर्मशाला में मिला क्षत-विक्षत शव

डॉ. आशीष के मुताबिक जब धूप निकलती है तो शरीर की यह क्रियाएं कम होती हैं। वहीं, धूप कम होने पर या कई दिनों तक न निकलने की स्थिति में दिमाग में सेरेटोनिन हॉर्मोन का सीक्रेशन प्रभावित होता है। जिसे मूड लाइटनिंग हॉर्मोन या हैप्पी हार्मोन के नाम से जाना जाता है। जो दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर की तरह कार्य करता है। इसका स्तर कम होने से व्यक्ति उदास, बेचैन और डिप्रेशन की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन

इन गतिविधियों से मिलेगी राहत

  • धूप न होने पर शारीरिक श्रम बढ़ाएं।
  • सोने-जागने का समय निर्धारित रहे।
  • नकारात्मक विचार हावी न होने दें।
  • परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताएं।
  • हरियाली के पास रहें, गार्डनिंग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें