फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से बढ़ी ठिठुरन, आज झमाझम के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में बृहस्पतिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बृहस्पतिवार देर रात को हल्की बारिश और शुक्रवार शाम को रुक-रुककर बारिश होती रही। देहात में ओले पड़ने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक हवा की दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम होने से पहाड़ों के बादलों का जमावड़ा शहर में लग रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम शहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के बाद तेज हवाएं चलने से बादल घिरे और रुक-रुककर बारिश होती रही। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश हुई फिर आसमान साफ होने से चटख धूप निकली। मगर हवा में घुली 95 फीसदी नमी के चलते बेअसर रही। दिन का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शाम को फिर तेज हवाएं चलीं और करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने किसानों को बेमौसम हो रही बारिश से फसलों के बचाव का सुझाव दिया है। उन्होंने परिपक्व फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने, सब्जियों वाले खेत में जलनिकासी की व्यवस्था करने को कहा है। ताकि तेज बारिश की स्थिति में भी काफी हद तक फसल सुरक्षित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अधिकतम : 28.8
न्यूनतम : 16.9
पूर्वानुमान : दिन में हल्की धूप रहेगी। बादल मंडराएंगे, बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय : 6:04 बजे
सर्यास्त : 6:29 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें