बरेली। पान मसाला डीलर भाइयों के आवास और गोदाम पर छापामारी के बाद शुक्रवार देर रात आयकर टीम लौट गई। साथ ही संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में बरामद हुए कैश, गहने और अन्य सामग्री संबंध में जबाव देने के लिए 26 फरवरी को दिल्ली स्थित में कार्यालय बुलाया गया है।
शुक्रवार की सुबह नौ बजे से रात तक चली जांच चली। आयकर टीम ने बीडीए निवासी रामसेवक भारद्वाज के आवास समेत दो गोदामों की जांच की। छानबीन में कारोबार से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज मिले, उसे जब्त कर लिया गया। घर में रखे कैश और परिजन के गहनों का आकलन कर उसकी चार्जशीट बनाई। परिवार का हस्ताक्षर कराकर वह टीम लौट गई। यही कार्रवाई भाई अमित भारद्वाज के साथ हुई थी। अमित ने बताया कि जांच के बाद टीम को जो दस्तावेज संदिग्ध मिले उन्हें साथ ले गई। जो बिल वाउचर थे, उसे लौटा दिए। अब 26 फरवरी को संबंधित दस्तावेज और बरामद हुए सामान और कारोबार संबंधी बयान दर्ज कराने के लिए रामसेवक को बुलाया गया है। अमर उजाला ब्यूरो