फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में आयकर का छापा: आवास और गोदाम के ताले तोड़कर हुई जांच, पान मसाला डीलर की तबीयत बिगड़ी

Wed, 12 Feb 2025 01:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार सुबह पान मसाला डीलर दो भाइयों के यहां छापा मारा। टीम ने डीलर के आवास और गोदाम पर कार्रवाई की। इसके बाद एक डीलर की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद कारोबारी की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दिल्ली और लखनऊ की आयकर टीमों ने बुधवार सुबह पान मसाला डीलर भाइयों के आवास और गोदाम पर छापा मारा। टीम ने खरीद-फरोख्त, बिक्री, ट्रेडिंग आदि से जुड़े दस्तावेज खंगाले। एक भाई के आवास और गोदाम का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की तो दूसरे भाई की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक जांच जारी रही। रात में दोनों भाइयों के घरों पर पुलिस का पहरा भी रहा।

विज्ञापन


राजेंद्रनगर निवासी अमित भारद्वाज और बीडीए कॉलोनी निवासी उनके भाई राम सेवक पान मसाला के डीलर हैं। सुबह सात बजे आयकर टीमें अमित भारद्वाज के आवास और गोदाम पर पहुंचीं। परिजनों और कर्मचारियों के फोन जब्त कर उन्होंने छानबीन शुरू की। सुबह आठ बजे एक टीम राम सेवक के आवास और गोदाम पर पहुंची। वहां ताला लगा था। पता चला कि तड़के ही परिवार महाकुंभ में स्नान करने गया है।

आयकर टीम की जांच की सूचना पर व्यापारी संगठन भी मौके पर पहुंच गए। टीम ने ताला तोड़ने की कोशिश की तो विरोध शुरू हो गया। घंटेभर बाद टीम अमित को साथ लेकर पहुंची और उनके सामने ताला तोड़ा गया। घर में अंदर चलने के लिए कहा तो अमित ने संपत्ति विवाद की वजह बताते हुए इन्कार कर दिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

दोनों भाइयों के नाम जारी हुआ है आयकर का नोटिस
पान मसाला डीलर अमित भारद्वाज राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक हैं। आयकर का नोटिस दोनों भाइयों के नाम से जारी हुआ है। अमित सिर्फ पान मसाला के डीलर हैं। जबकि, उनके भाई राम सेवक के पास पान मसाला की डीलरशिप समेत आईटीसी की फ्रेंचाइजी भी है। पार्टनरशिप में बहेड़ी में चीनी मिल भी लगा रहे हैं। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद भी है।

ताला तोड़ने की कार्रवाई पर व्यापारियों ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
कर चोरी की सूचना पर लखनऊ और दिल्ली की आयकर टीमों ने संयुक्त रूप से छापा मारा। दोपहर 12 बजे तक इसकी सूचना शहर में फैली तो व्यापारियों में खलबली मच गई। पल-पल की जानकारी के लिए फोन घनघनाने लगे।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अमित को चिकनपॉक्स हो गया है। डायबिटीज, बीपी की भी समस्या है। टीम घर पहुंची तो उन्होंने जांच में सहयोग किया, पर भाई की गैरमौजूदगी में उनके घर में जाने से मना कर दिया। वह वृद्ध मां और दिव्यांग बेटे की देखभाल करते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में दोनों को कई दिक्कतें होंगी, पर टीम ने अनसुना किया। इसी तनाव में उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें