फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मीट निर्यातक हाजी शकील कुरैशी के यहां इनकम टैक्स, ईडी का छापा, लगे हैं कई आरोप

Wed, 21 Dec 2022 04:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सुबह करीब 9:00 बजे आयकर और ईडी की टीमें लखनऊ और दिल्ली से बरेली पहुंचीं। एक साथ सभी ठिकानों पर छापा कार्रवाई शुरू हुई। पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में परिसर की घेराबंदी कर ली गई। अधिकारियों ने सभी के फोन जब्त कर लिए।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों नरियावल स्थित स्लॉटर हाउस में अनुबन्ध से करीब तीन गुना ज्यादा पशु कटान के मामले में घिरे मीट कारोबारी हाजी शकील कुरैशी के आवास, फैक्ट्री और कार्यालय पर बुधवार को आयकर विभाग और ईडी विभाग ने छापा मारा।

विज्ञापन


प्राप्त सूचना के मुताबिक सुबह करीब 9:00 बजे आयकर और ईडी की टीमें लखनऊ और दिल्ली से बरेली पहुंचीं। एक साथ सभी ठिकानों पर छापा कार्रवाई शुरू हुई। पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में परिसर की घेराबंदी कर ली गई। अधिकारियों ने सभी के फोन जब्त कर लिए। परिसर में किसी की भी आवाजाही बन्द कर दी गई।

जो लोग पहले से ही अंदर थे और उनका प्रकरण से लेना देना नही था, उन्हें बाहर निकाल कर सभी दस्तावेज की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसी को भी घर दफ्तर व फैक्ट्री से अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि हाजी शकील कुरैशी की फर्म मारिया फ्रोजन फैक्ट्री पशु कटान के प्रकरण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पहले ही सील की जा चुकी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जांच के चलते कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। फिलहाल छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें