फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वृद्धा को अकेले में ले जाकर जेवर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाका ही नहीं, शहर कोतवाली के बाजार के इलाके में भी शातिर ठग घूम रहे हैं। मंगलवार शाम एक वृद्धा को बहाने से एकांत में ले जाकर धमकाया और जेवर उतरवा लिए। पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपियों की तस्वीरों के साथ तहरीर सौंपी तो कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

बिहारीपुर निवासी शशांक शर्मा की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। बताया कि उनकी मां सीमा देवी मंगलवार शाम कोई सामान खरीदने घर से इंदिरा मार्केट को निकली थीं। जब वह चौपुला बिजली उपकेंद्र पहुंचीं तो एक महिला ने उन्हें रोक लिया। उनसे मदद मांगते हुए कहा कि एक मानसिक विक्षिप्त लड़के को अस्पताल पहुंचाना है, कृपया आप उसे समझा दो। बातों में फंसाकर महिला सीमा देवी को रोडवेज बस स्टैंड के पास कोणार्क होटल वाली गली में ले गई। वहां उसके आगे चल रहे दो साथी और आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने उनकी मां से सोने की दो चूड़ियां और कुंडल उतरवा लिए। मां आगे बढ़ीं तो ठगों की महिला साथी फिर पीछे चल पड़ी और शेष बचीं दोनों चूड़ियां भी उतरवा लीं। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
शशांक के मुताबिक उनकी मां घटना के बाद काफी बदहवास हो गईं। उन्होंने सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। मां ने जो जगह बताई, उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज उन्होंने निकलवा लीं। इसमें दो आरोपियों के चेहरे बिल्कुल साफ आ रहे हैं। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें