फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चीनी मिल में आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, कर्मचारियों के फोन जब्त; जांच जारी

Wed, 29 Oct 2025 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड फैक्टरी पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार तड़के छापा मारा। फैक्टरी अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
धामपुर बायोआर्गेनिक लिमिटेड चीनी मिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज में धामपुर बायोआर्गेनिक लिमिटेड चीनी मिल में बुधवार तड़के पांच बजे के करीब आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही फैक्टरी परिसर में खलबली मच गई। टीम ने आते ही सभी कार्यकारियों के फोन जब्त कर लिए। कुछ देर के लिए बाहर से अंदर किसी को नहीं आने दिया गया। फिर बाद में कर्मचारियों का फोन जब्त करके अंदर प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बरेली और लखनऊ दिल्ली से आई आयकर की संयुक्त टीम ने फैक्टरी में अचानक छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी के सभी गेट बंद करा दिए गए। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम चीनी मिल में रिकॉर्ड, फाइलों एवं कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच कर रही है। आयकर अधिकारियों की नजर फैक्टरी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की पड़ताल पर है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फैक्टरी परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मीडिया को भी बाहर के गेट से अंदर जाने नहीं दिया गया। शाम तक जांच जारी रही। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच से जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें