फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मलूकपुर बजरिया समेत कई मोहल्लों में जलभराव

Tue, 18 Aug 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तेज बारिश के दौरान सोमवार शाम को शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई घनी आबादी वाले मोहल्ले की सड़कें जलमग्न नजर आईं। मुख्य सड़कें और गलियां तालाब बन गईं। इससे स्थानीय लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मलूकपुर बज़रिया, दरगाह आला हजरत मोड़, सौदागरान, बमनपुरी, मलूकपुर, जसौली और सुभाषनगर पुलिया जैसे इलाकों में बारिश के बाद सड़कों और गलियों में पानी भरने के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही इन इलाकों में स्थिति बदतर हो जाती है। जलभराव की मुख्य वजह टक्कर की पुलिया का संकरा होना है।
इन सभी मोहल्लों की जल निकासी का एकमात्र जरिया यही पुलिया है, लेकिन इसके संकरे होने के कारण पानी का बहाव रुक जाता है। इससे बारिश का पानी गलियों और सड़कों पर जमा होने लगता है। समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने नगर निगम प्रशासन से टक्कर की पुलिया का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें