फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो माह पहले लोकार्पण, स्टेशनों पर अभी नहीं हुए 212.91 करोड़ के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों के पुर्नविकास और सुंदरीकरण के सभी काम अब तक अधूरे हैं। दो माह पहले प्रधानमंत्री इनमें से तमाम कार्यों का लोकार्पण भी कर चुके हैं। अकेले इज्जतननगर मंडल के 17 रेलवे स्टेशनों पर 212.91 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर, बरेली सिटी, बहेड़ी, पीलीभीत और बदायूं में काम अंतिम चरण में हैं। मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर, हरदोई, हापुड़, नजीबाबाद, रुड़की, हरदोई, रामपुर, नगीना, बिजनौर, चंदौसी, गजरौला और अमरोहा स्टेशनों पर भी विकास कार्य पूरे नहीं हो सके हैं।
इससे परिचालन में सुधार और यात्री सुविधाओं का विकास भी अधर में है। मुरादाबाद डीआरएम का कहना है कि योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। अमृत भारत योजना के तहत काम पूरे होने के बाद नई गाड़ियों के विस्तार और संचालन पर काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें