फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोष्टिक आहर में प्रोटीन मिला ‘0’, ढाई लाख जुर्माना

Sun, 02 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर कैम कंपनी के पौष्टिक आहार के प्रोडक्ट में दावा तो प्रत्येक सौ ग्राम पर 200 मिली ग्राम प्रोटीन का किया गया लेकिन उसकी जांच में प्रोटीन की मात्रा शून्य मिली। एफएसडीए की टीम ने पैकेट बंद प्रोडक्ट को जांच के लिए लैब में भिजवाया था, जहां से आई रिपोर्ट में उसको अधोमानक पाया गया था। इस पर एडीएम सिटी ने कंपनी और उसके विक्रेता पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हिमाचल प्रदेश की सुपर कैम न्यूट्रीफारगुलेशन्स कंपनी वेस्टीज डाइटरी फाइबर नाम से प्रोडक्ट का निर्माण करती है। इसे पैकेट बंद रूप में बाजार में बेचा जाता है। इसके पैकेट पर प्रोटीन की मात्रा प्रत्येक सौ ग्राम पर 200 मिली ग्राम अंकित की गई। एफएसडीए की टीम ने पिछले साल 16 अक्तूबर को शहर के स्टेडियम रोड आशापुरम में बाला जी ग्लैक्सी के सामने स्थित वेस्टीज मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की दुकान का निरीक्षण किया। यहां टीम ने दुकानदार विवेक सक्सेना से वेस्टीज डाइटरी फाइबर के मूल पैक के चार डिब्बे 3160 रुपये नकद भुगतान करके खरीदे। रसीद ली और नमूने के तौर पर विक्रेता से हस्ताक्षर कराकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक लखनऊ को भेज दिया। वहां से तीन नवंबर 2015 को भेजी गई लैब की जांच रिपोर्ट में सैंपल अधोमानक पाया गया। एफएसडीए के न्याय निर्णायक अधिकारी के रूप में एडीएम सिटी की ओर से की गई मामले की सुनवाई में निर्माता कंपनी ने खाद्य विश्लेषक लखनऊ की रिपोर्ट को गलत तथ्यों पर आधारित बताया लेकिन उसके तर्क के पक्ष में पेश किए गए आधार संतोषजनक नहीं पाए गए। इस पर एडीएम सिटी आलोक कुमार ने सुपर कैम कंपनी पर दो लाख रुपये का और विक्रेता महानगर कालोनी निवासी विवेक सक्सेना पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें