माध्यमिक विद्यालयाें की खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज में हुई। इसमें बरेली समेत बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बरेली से सात पहलवान रिंग में उतरे और बरेली को चैंपियन का खिताब दिलाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ रंजीत सिंह भदौरिया ने किया। रेफरी मनमोहन सिंह तनेजा रहे। प्रधानाचार्य उदय राम तिवारी ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ी सफल हुए। प्रतियोगिता में दिनेश राठौर, केपी सिंह, नईम, अनिल अग्निहोत्री, अजीत सिंह, रोशन लाल शर्मा, मेहरबान सिंह, अनिल प्रजापति, अजीत कुमार सिंह, इंद्रजीत भारती, श्रीवेद प्रकाश, प्रशांत सक्सेना, रामनरेश यादव व अन्य शामिल रहे।
- यह रहे सफल पहलवान
छत्रपाल- पीलीभीत
वीरम सिंह- बरेली
आमिर- बरेली
राजा- बरेली
रोहित गुप्ता- शाहजहांपुर
शाकिब- बरेली
अजय- बरेली
नाजिम- बरेली
मो. वली- बरेली