बरेली। जिले की 199 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में बनी डिजिटल लाइब्रेरियों को जेनजी समेत सभी ग्रामीणों के लिए सुविधापरक बनाने की कवायद है। अब एक ही छत के नीचे 50 तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रत्येक लाइब्रेरी में शैक्षिक सामग्री के अलावा सरकारी सेवाओं से जुड़ी जानकारी, आवेदन आदि सुविधाएं दी जाएंगी। जिला पंचायती राज अधिकारी ने पंचायत सचिवालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी और पंचायत सहायक की मौजूदगी अनिवार्य कर दी है। वहां लेखपाल, बीसी सखी और रोजगार सेवक भी बैठते हैं।
जिला पंचायती राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि जन्म-मृत्यु, निवास और आय प्रमाणपत्र बनवाना हो, खसरा खतौनी निकलवानी हो या अन्य समस्या हो, अब ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा। संवाद