फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो सप्ताह में सामान्य से 130 मिमी ज्यादा हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्री-मानसून की पहली बारिश ने 12 साल बाद महज चार घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बनाया। अब मानसून का दौर शुरू होने के दो सप्ताह में ही सामान्य से 130 मिमी ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बनाया है। विशेषज्ञ ने मौसम का मिजाज वर्ष 2013 के सापेक्ष बताया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013 जून में 409.8 मिमी बारिश हुई थी। फिर 2015 में 247.7 मिमी बारिश हुई थी। शेष वर्षों में 20 से 195 मिमी तक ही बारिश हुई। जिसका औसत 119 मिमी रहा, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह 10.8 मिमी बारिश के बाद अबकी साल 13 दिन में 250 मिमी का आंकड़ा पार कर 251 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं, जून माह में तापमान महज दो दिन ही 40 के पार पहुंचा। जबकि बीते 12 सालों में हर साल आठ से दस दिन तक लोगों ने 40 डिग्री का पार सहा था। वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया था।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बारिश से तर धरा और वातावरण में सौ फीसदी नमी का धूप से संपर्क होने पर उष्मीय विकिरण से बेतहाशा उमस सता रही है। वास्तविक पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक गमी का अहसास करा रहा है।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में कब कितनी हुई बारिश
वर्ष 2024 में 160.2 मिमी, 2023 में 183.7 मिमी, 2022 में 121.8, 2021 में 195.1, 2020 में 112.4, 2019 में 47.6, 2018 में 62.6, 2017 में 23.8, 2016 में 119.3, 2015 में 247.7, 2014 में 26.1 मिमी बारिश हुई थी। बारिश के आल टाइम रिकॉर्ड पर गौर करें तो वर्ष 1981 से 2024 तक औसतन 140 मिमी बारिश हुई है। 2025 में अभी चार दिन शेष हैं। अनुकूल माहौल बनने पर तीन सौ मिमी से ज्यादा बारिश के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


पिछले सप्ताह का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
26 जून 36.0 27.9
25 जून 32.3 26.8
24 जून 35.1 26.3
23 जून 34.2 26.9
22 जून 33.3 29.2
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)

मौसम इनपुट
36.0
27.9
धूप निकलेगी। सुबह-शाम बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:17
सूर्यास्त 7:13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें