फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वर्ष 1950 में बाहर में आने वाले व्यापारी किसानों को देते थे महसूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौबारी गांव के किसान मेले के आयोजन के लिए अपने खेत मेला कमेटी को मुफ्त में देते हैं। मेले की जब शुरुआत हुई थी तो यहां बड़े पैमाने पर जानवरों की खरीद-फरोख्त होती थी। तब बाहर से यहां आने वाले व्यापारी किसानों को महसूल देते थे। धीरे-धीरे यहां जानवरों का आना बंद हो गया। अब सड़क के किनारे सिर्फ नखासा लगता है।
विज्ञापन

चौबारी मेला अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में मेले की पुरानी यादें भी ताजा हो रही हैं। ग्रामीण परिवेश का यह मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। मेला कमेटी के प्रदीप पांडे बताते हैं कि वर्ष 1950 के दशक में मेले का मुख्य आकर्षण यहां लगने वाला जानवरों का बाजार होता था। इसमें गाय, भैंस, बैल, घोड़े आदि जानवर आते थे। जानवरों को लेकर व्यापारी कई दिन तक यहां रुकते थे। बाजार लगाने के लिए वह किसानों के खेत को किराये पर लेते थे। इसके बदले वह किसानों को महसूल अदा करते थे, लेकिन समय के साथ अब बदलाव आया है। अब यहां सिर्फ नखासा लगता है, जिसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि जगह से घोड़े आते हैं। मेले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाट को भी ठीक किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर काम करा रही है। मेले वाली सड़क को भी ठीक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें