फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडर-14 में बरेली के श्रीजई और चित्रंजय की जोड़ी विजेता

Thu, 14 May 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली क्लब के टेनिस कोर्ट पर आयोजित यूपी स्टेट टेनिस टूर्नामेंट 2026 का बुधवार को समापन हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन बरेली और वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन


अंडर-14 गर्ल्स सिंगल्स में वाराणसी की आरुषि विजेता और मुरादाबाद की प्रार्थना सिंह उपविजेता रहीं। इसी आयु वर्ग के बॉयज सिंगल्स में वाराणसी के अक्षय ने खिताब जीता। लखनऊ के भारत दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर-14 बॉयज डबल्स में बरेली के श्रीजई और चित्रंजय की जोड़ी ने जीत हासिल की। बरेली के ही आरिश और प्रणव उपविजेता रहे। अंडर-16 बॉयज सिंगल्स में बरेली के खिलाड़ियों के बीच ही कड़ा मुकाबला हुआ। गीतांश ने चित्रंजय को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


वाराणसी की आरुषि ने टूर्नामेंट में अपना जलवा बरकरार रखते हुए अंडर-18 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब भी अपने नाम किया। वाराणसी की ही सम्राज्ञी उपविजेता रहीं। अंडर-18 बॉयज वर्ग में बरेली के अभिनव ने खिताब जीता। गीतांश दूसरे स्थान पर रहे। डबल्स मुकाबले में अभिनव और गीतांश की जोड़ी ने खिताबी जीत दर्ज की। मुरादाबाद के ओजस और अनय की जोड़ी उपविजेता रही।
समापन समारोह में अध्यक्ष तरुण वैश्य व सचिव कार्तिक आनंद ने कोच वरुण, सौरभ, सनी, गौरव और सरफराज की मेहनत की सराहना करते हुए एसोसिएशन ने भविष्य में भी टेनिस की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य अतिथि प्रत्यक्ष ढींगरा और विशिष्ट अतिथि जितेंद्र व कुशल कसेरे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें