फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे मलूकपुर पटी गली के लोग

Mon, 25 May 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मलूकपुर में लाल मस्जिद के पास स्थित पटी गली में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत के कारण मोहल्ले के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जिम्मेदार अधिकारियों से लगातार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है, इससे स्थानीय जनता में निगम के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

मोहल्ले के निवासी चांद ने बताया कि पिछले सात दिनों से जलापूर्ति ठप है। नहाने-धोने से लेकर पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सोनी अनवर ने बताया कि जलापूर्ति ठप होने से सुबह के समय कामकाजी लोगों को समय पर जाने में दिक्कतें आती हैं। तपती गर्मी में लोग दूर-दराज के इलाकों से पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने कहा कि केवल मलूकपुर ही नहीं, बल्कि शहर भर में जहां-जहां भी जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है, वहां नगर निगम प्रशासन तत्काल प्रभाव से सर्वे करवाए। जलकल विभाग के एई अजीत सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें