In the same college for years Accumulated teachers will be removed
राजकीय डिग्री कॉलेजों में सालों से जमे शिक्षकों को इस बार हटाया जाएगा। उनके तबादले किए जाएंगे। शासन इसके लिए तबादले की प्रक्रिया आनलाइन करने जा रहा है। इसमें सभी शिक्षकों को आवेदन करना होगा। जो शिक्षक ज्यादा समय से एक ही कॉलेज में तैनात है तो उसको दूसरे कॉलेज भेजा जाएगा।
रुहेलखंड परिक्षेत्र में करीब बीस राजकीय कॉलेज हैं। तबादलों में पारदर्शिता रखने के लिए व्यवस्था आनलाइन की जा रही है। अभी आवेदन की तिथि और समय को निर्धारित नहीं किया गया है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि इस बार से ट्रांसफर के आवेदन ऑनलाइन होंगे और तबादले भी ऑनलाइन ही किए जाएंगे। सभी राजकीय कॉॅलेजों के शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पूरे प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है। ए श्रेणी में महानगर, बी श्रेणी में जिला और तहसील मुख्यालय, सी श्रेणी में गांव डी श्रेणी में झांसी तथा बुंदेलखंड को रखा गया है। आवेदन के बाद वरीयता तय की जाएगी। जो जहां लंबे समय से जमा होगा उसका ट्रांसफर किया जाएगा। हालांकि पूरी पॉलिसी आने के बाद ही सारी चीजें स्पष्ट होंगी।