नगर निगम में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के सामने बागियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर मुसीबत खड़ी कर दी है। बागियों का दावा हैै कि भाजपा से टिकट न मिलने पर वे निर्दलीय नामांकन करा चुके हैं। भाजपा ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर दलबदलुओं को चुनाव मैदान में उतारा है। लिहाजा वे निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को उसकी भूल का अहसास कराएंगे।
बागियों ने भाजपा से अलग होकर बरेली विकास मोर्चा का गठन कर लिया है। शनिवार को डीडीपुरम के एक होटल में हुई मोर्चा की बैठक में संरक्षक सुदेश गुप्ता ने कहा कि वह खुद वार्ड 67 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा अलावा बबिता रेक्रीवाल वार्ड 61, कौशल किशोर चतुर्वेदी वार्ड 55, रामनाथ राना वार्ड तीन, नंद किशोर पटैल वार्ड 14, कैलाशचंद्र पाठक वार्ड 65, प्रियंका मिश्रा वार्ड 19, कृष्णपाल राठौर वार्ड 18, सचिन कुमार वार्ड 58, अर्पणा सिंह वार्ड 46, डॉ. ओमकार पटेल वार्ड 16, सत्येंद्र सक्सेना वार्ड 10, राधारानी वार्ड 55, गीता रावत वार्ड 19, जेपी सिंह वार्ड 18, केपी सिंह वार्ड 48, सुनील कुमार 16, विजेंद्र पाल वार्ड 70, दीपक कुमार सिंह वार्ड नौ, अमित गंगवार वार्ड 49, हिमांशु सक्सेना वार्ड 40 और कुमोद सक्सेना वार्ड 52 से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
जो लोग भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं, उनमें से अधिकांश भाजपा में नहीं हैं। अगर पार्टी कार्यकर्ता अनुशासनहीनता करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - उमेश कठेरिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा