फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दो गोवंशों की ठंड लगने से मौत, दो अन्य का उल्लेख नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। तीन गोशालाओं में चार गोवंशों के शव मिलने के मामले में शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दो गोवंशों की मौत ठंड लगने से बताई गई है, जबकि अन्य दो का उल्लेख नहीं किया गया है। एसडीएम ने शुक्रवार को मामले में संज्ञान लिया है। वहीं, बदइंतजामी के बाद गोशालाओं में शुक्रवार को भूसा, हरा चारा, ठंड से बचाव के लिए तिरपाल सहित अन्य इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि गांव तिलमास, पहुंचा बुजुर्ग, कान्हा गोशाला में लाखों खर्च के बाद भी अव्यवस्थाएं हावी हैं। यहां न भूसा, न हरा चारा, न साफ पानी और ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसके कारण गांव तिलमास के गोशाला में दो गोवंशों के शव मृत मिले, जबकि अन्य गोशालाओं में दो अन्य गोशालाओं के शव मिले थे। इसके अलावा ग्रामीणों ने सही प्रक्रिया से गोवंशों के शवों को नहीं दफनाने का आरोप लगाया था। हालांकि अधिकारियों ने एक गोवंश की मौत हादसे और अन्य की बीमारी से बताई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार दोपहर पशुधन प्रसार अधिकारी महिपाल सिंह नंदी शाला पहुंचे और बीमार गोवंशों का इलाज किया। कर्मचारियों को देखरेख के निर्देश भी दिए। पशुधन प्रसार अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि दो गोवंशों का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिनकी मौत ठंड से हुई है। गोवंशों का इलाज जारी है। संवाद
-
एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
-
ठंड में ठिठुरते मिले गोवंश, लगी डांट
नवाबगंज। तहसीलदार ने शुक्रवार को लाईखेड़ा के गांव में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को देख केयर टेकर को फटकार लगाते हुए व्यवस्था को सुधारने के आदेश दिए। शुक्रवार को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने अपने सरकारी अमले के साथ निरीक्षण किया। तहसीलदार को गोशाला में भूसा खुले में पड़ा मिला, जिसको ढकने के निर्देश दिए। ठंड से ठिठुर रहे गोवंशों के ऊपर बोरी और रात में अलाव लगाने, बीमार गायों का इलाज कराने, साफ-सफाई, साफ पानी उपलब्ध कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें