मेयर चुनाव में सारे रणनीतिकारों का गणित फेल हो गया। हिंदुओं के कई गढ़ों में भाजपा पिछड़ी लेकिन मुस्लिम इलाकों में आगे रही। किला, जसौली, पुराना शहर, रहपुरा चौधरी, स्वालेनगर, मौलानगर, बंडिया, बानखाना, रोहली टोला, कटघर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों के कई बूथों पर तो उमेश गौतम ने सपा प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर को हरा तक दिया।
कुछ बूथों पर उमेश ने सपा के परंपरागत मुस्लिम वोटों सेंध लगाकर खुद को डॉ. तोमर के बराबर में लाकर खड़ा कर लिया। मगर केडीएम स्कूल का इलाका जो हिंदू मतदाताओं का गढ़ है, वहां बूथ नंबर 25 पर सपा प्रत्याशी डॉ. तोमर 363 मत पाने में सफल रहे। भाजपा को 445 वोट ही मिले। इसी तरह महावीर प्रसाद इंटर कालेज के इलाके समेत 50 ऐसे बूथ हैं, जहां भाजपा के साथ सपा को भी वोट मिला है। मुस्लिम इलाकों से सवा सौ बूथों पर उमेश के पक्ष में भी मतदान हुआ है। आईटीआई के बूथ संख्या 323 से 325 तक सपा को 1396 वोट मिले। भाजपा के मेयर को भी यहां 348 वोट मिल गए। सूरजभान कॉलेज के बूथ 86 और 87 पर सपा को 209 और भाजपा को 584 वोट मिले हैं। सिर्फ आंकडे़ ही नहीं बता रहे, नए मेयर बने उमेश गौतम भी बगैर हिचक स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें मुस्लिम युवाओं और महिलाओं का अच्छा-खासा वोट मिला है।
मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटों का हिसाब
बूथ संख्या स्थान सपा भाजपा
401 जसौली 78 334
376 बानखाना 30 533
183 मौलानगर 87 235
199 बंडिया 274 361
333 किला छावनी 209 395
213 रहपुरा चौधरी 175 244
221 स्वालेनगर 209 328
375 रोहली टोला 98 645
211 रहपुरा चौधरी 133 241
228 कटघर 269 437
326 आईटीआई महेशपुर 386 346
--------------------------------------------
हिंदू बहुल इलाकों में वोटों का गणित
बूथ संख्या स्थान सपा भाजपा
021 शांति देवी जू.हाई स्कूल 306 240
006 गांधी मेमोरियल स्कूल 218 238
91 हार्टमैन 91 338
339 जोगीनवादा 106 272
387 सैदपुर हाकिंस 136 497
42 हार्टमैन 222 228
50 मनोहर भूषण इं कॉलेज 126 472
371 केडीएम स्कूल 483 230
255 रामपुर बाग 185 307
399 कुंवरपुर 410 119
-----------------------------------------------------