फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी के विवाद में तो प्रिंस को नहीं उठा लिया

Mon, 27 Mar 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
In the dispute of property, the Prince did not lift - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
तिलहर के किराना कारोबारी प्रिंस के लापता होने के बाद उसके परिवार वाले अपहरण की आशंका जता रहे हैं। परिवार के ही लोगों से प्रिंस के पिता का प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को प्रिंस के ताऊ संजय गुप्ता से प्रॉपर्टी के विवाद से संबंधित जानकारी भी मिली है। इसलिए जांच में उन्होंने प्रिंस से अपनों को भी शामिल कर लिया है। पुलिस इस एंगिल से भी देख रही है कि प्रिंस की किसी लड़की से दो दोस्ती नहीं है। 
विज्ञापन

प्रिंस का बरेली तो सामान खरीदने के लिए अक्सर आना जाना था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह बाजार से सामान खरीदकर एक दुकान पर छोड़ देते थे। वहां से ट्रांसपोर्ट के जरिए सामान उनकी दुकान तक पहुंच जाता है। कई बार ऐसा हो जाता था कि प्रिंस फिनिक्स मॉल में घूमने चले जाते थे। फिल्म भी देखकर जाते थे। पुलिस शहामतगंज से सेटेलाइट बस अड्डे तक रास्ते से सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। इससे यह पता लगने सकता है कि शनिवार की शाम को प्रिंस सामान खरीदने के बाद घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा से सेटेलाइट बस अड्डा गए थे या किसी और वाहन से है। हालांकि परिवार वालों को आशंका यह है कि ऑटो रिक्शा में बैठने के दौरान ही प्रिंस को कब्जे में लिया गया है। परिवार में प्रापर्टी को लेकर तो विवाद चल रहा है। बाकी किसी से प्रिंस की दुश्मनी सामने नहीं आई है। बारादरी थाने के अलावा  तिलहर पुलिस प्रिंस के दोस्तों के बारे में पता कर रही है। यह देखा जा रहा है कि प्रिंस का कौन सा दोस्त गायब है। इसके अलावा सोमवार को प्रिंस के मोबाइल की कॉल डिटेल आने के बाद भी पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें