फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रईसजादों ने नशे में दौड़ाई कार, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर के डेलापीर इलाके में शुक्रवार शाम नशे में धुत दो रईसजादों ने अपनी तेज रफ्तार कार से दो अन्य कारों में टक्कर मार दी। घटना के दौरान राहगीरों ने भागकर जान बचाई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

झूलेलाल द्वार के पास हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क पर खड़ी दो अन्य कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कारों के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को खास चोट नहीं आई। हादसे के बाद लोगों में चीखपुकार मच गई। बाद में राहगीरों ने कार सवार रईसजादों को खरी-खोटी सुनाई। कुछ लोगों ने मौका देख उन पर हाथ भी साफ कर लिया। घटना का वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को साथ ले गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें