फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बालक अंडर-9 में सार्थक गुप्ता प्रथम, अथर्व द्वितीय स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली शतरंज एसोसिएशन की ओर से शिव गार्डन स्थित माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में बरेली चैस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता चार भार वर्गों में आयोजित की गई। अंडर-9 वर्ष बालक आयु वर्ग में सार्थक गुप्ता ने प्रथम, अथर्व महाजन शर्मा ने द्वितीय, प्रथम गुर्जर ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अक्षिता सिंह को प्रथम, श्रेयांशी श्री वशिष्ठ को द्वितीय पुरस्कार मिला। 7 वर्ष आयु वर्ग में विश्वनाथ एम को प्रथम जबकि बालिका वर्ग में गौरी सक्सेना को प्रथम पुरस्कार मिला। आद्रिका सिंह को द्वितीय पुरस्कार मिला।
अंडर- 11 वर्ष आयु वर्ग में मृत्युंजय सक्सेना को पहला, समरित गंगवार को दूसरा, ऋषित गोयल को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में अंतरा ग्रोवर ने बाजी मारी। प्रिनी शर्मा को द्वितीय पुरस्कार हासिल हुआ।
विज्ञापन

13 वर्ष आयु वर्ग में ऋषभ सक्सेना ने पहला, शाश्वत अग्रवाल ने दूसरा, मोहम्मद असर अशरफ ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आरना सक्सेना को प्रथम पुरस्कार और आराध्या चौहान को द्वितीय पुरस्कार मिला। अंडर-19 वर्ग में ओजस्य सक्सेना को प्रथम, गीतांशु जायसवाल को द्वितीय, कुशाग्र वर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं बालिका वर्ग में प्रेक्षा को प्रथम पुरस्कार और नव्या सिंगल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इससे पूर्व चैंपियनशिप का शुभारंभ उपाध्यक्ष बीडीए मनिकंडन ए ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, एसोसिएशन के सचिव रामकिशोर नीरज रावत, आयुषी पांडे, डॉ. शमीम अहमद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें