फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई.. सुसाइड और शिव कुमार : बरेली में सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी, पिछले सप्ताह ही हुई थी इंगेजमेंट

Thu, 21 Aug 2025 10:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिथरी चैनपुर

सार

बुधवार रात ड्यूटी के बाद गुरुवार को वह अपने कमरे पर थे। दोपहर के समय एक कमरे में उनके बाकी साथी आराम कर रहे थे। शिव कुमार दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर वापस नहीं आए तो साथी कांस्टेबलों ने उनको जाकर देखा। कमरा अंदर से बंद था और शिव कुमार का शव फंदे पर लटक रहा था।
 
विज्ञापन
कांस्टेबल शिव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित बिथरी थाने में तैनात शिव कुमार नाम के सिपाही ने गुरुवार दोपहर फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर क्लू खंगाले। मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

छुट्टी से तीन दिन पहले लौटे थे शिव कुमार
इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मूल रूप से मेरठ के थाना फलावदा के गांव खाता निवासी शिव कुमार सिंह 2021 बैच के सिपाही थे। बिथरी चैनपुर थाने में उनकी तैनाती आठ अप्रैल 2023 को हुई थी। वह बिथरी गांव में भूरे कश्यप के मकान में कमरा किराये पर लेकर साथी कांस्टेबल सचिन, विकास और आकाश के साथ रहते थे। तीन दिन पहले ही वह छुट्टी से वापस आए थे। 

साथी कांस्टेबलों ने देखी लाश
बुधवार रात ड्यूटी के बाद गुरुवार को वह अपने कमरे पर थे। दोपहर के समय एक कमरे में उनके बाकी साथी आराम कर रहे थे। शिव कुमार दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर वापस नहीं आए तो साथी कांस्टेबलों ने उनको जाकर देखा। कमरा अंदर से बंद था और शिव कुमार का शव फंदे पर लटक रहा था।

छुट्टी के बाद गुमशुम रहने लगे थे शिव कुमार
उन्होंने गमछे के सहारे पंखे पर लटक कर फंदा लगाया। साथी सिपाहियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अभी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शिव कुमार के साथियों का कहना है कि छुट्टी से वापस आने के बाद वह गुमशुम थे। पिछले सप्ताह ही उनकी सगाई हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
बिथरी चैनपुर थाने में तैनात सिपाही शिवकुमार ने गुरुवार दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। - मुकेश मिश्रा, एसपी उत्तरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें