फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी इमरान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप है।
विज्ञापन

सीओ टू अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि ने पुलिस को सूचना मिली तो इमरान को बाकरगंज नदी के पुल के पास से पकड़ा गया। दो जुलाई को छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अभियुक्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अभियुक्त ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए हैं। इन्हीं के जरिये वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शादी का झांसा देकर कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा गर्भवती हुई तो अभियुक्त ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
पूछताछ में इमरान ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। आरोपी ने बताया कि वह मीरगंज थाना क्षेत्र के शीशमखेड़ा गांव का निवासी है। उसके पिता गांव के प्रधान हैं। कोर्ट ने इमरान को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें