फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों की सुधरी चाल, 80 लाख लीटर घटी डीजल की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष खत्म होने पर डीआरएम ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

बरेली। ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार हुआ है। वर्ष 2022-23 में 92.88 फीसदी के मुकाबले 2024-25 में समयबद्धता 93.13 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे इज्जतनगर मंडल ने डीजल की खपत को 80 लाख लीटर तक कम किया है। डीआरएम वीणा सिन्हा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 3,145 किलोवाट तक सौर ऊर्जा परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य है। मकरंदपुर, बितरोई, किच्छा, पटियाली रेलवे स्टेशनों पर पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण और 13 स्टेशनों का सुंदरीकरण हो चुका है। 25 स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी हैं। अब रेलवे स्टेशनों पर पंपिंग सेट भी सौर ऊर्जा से संचालित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

कानपुर के मंधना में एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इससे कानपुर शहर के 14 रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। फर्रुखाबाद, कासगंज और लालकुआं स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का काम भी इस साल चालू होगा। टनकपुर, लालकुआं और कासगंज में कोचिंग डिपो का विस्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

एक साल में शुरू कीं पांच जोड़ी नई एक्सप्रेस ट्रेनें
इज्जतनगर मंडल ने एक साल में पांच जोड़ी नई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें 15016/15 लालकुआं-अमृतसर, 15020/19 टनकपुर-देहरादून, 15010/09 पीलीभीत-गोरखपुर, 22444/43 लालकुआं-बांद्रा, 15092/91 टनकपुर-दौराई शामिल हैं। इसके अलावा 05307/08 पीलीभीत-टनकपुर, 05309/10 टनकपुर-पीलीभीत, 05451/52 कासगंज-टनकपुर, 05062/61 टनकपुर-मथुरा पांच जोड़ी पूर्णागिरि मेला विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें