फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला आरक्षण लागू करें पर पिछड़ा वर्ग व एससी-एसटी की स्पष्ट व्यवस्था जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने 33 के बजाय 50 फीसदी आरक्षण देने के लिए कहा, लेकिन पिछड़ा वर्ग व एससी-एसटी महिलाओं के लिए स्पष्ट व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जातियों (यादव, पटेल, मौर्य) के कथावाचकों के अपमान का मुद्दा उठाकर सामाजिक न्याय की बात कही। सांसदों की संख्या बढ़ने से संसद में चर्चा प्रभावित होगी और खर्च बढ़ेगा। गरीबों, किसानों, युवाओं व बुनियादी ढांचे पर संसाधन लगाने के लिए कहा। जनसंख्या नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की सलाह दी। ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने की बात कहते हुए यूजीसी विधेयक पर विशेष सत्र बुलाने की मांग पर कोई सुनवाई न होने पर सरकार को घेरा। जनगणना पूरी होने के बाद आरक्षण लागू करने पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें