फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बरेली में झमाझम बारिश के साथ 24 घंटे में हावी होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mon, 23 Jun 2025 10:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मौसम विभाग ने मंगलवार तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Bareilly weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में अगले 24 घंटे में मानसून हावी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 24 जून को यलो अलर्ट जारी कर गरज, चमक और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से रुहेलखंड क्षेत्र में अगले 24 घंटे में मानसून की दस्तक हो सकती है। 

दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से तीन-चार दिनों तक मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। वहीं, रविवार को उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से दिनभर तेज धूप रही पर बादल मंडराने से तापमान लुढ़का।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा में नमी की अधिकता रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 95 फीसदी दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें