बरेली। बिजली लाइनमैन कदीर अहमद उर्फ मुन्ना की मौत के मामले में आईएमसी के लोग बिजली विभाग के चीफ जोनल इंजीनियर से मुलाकात कर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें मुन्ना के हाई टेंशन लाइन पर काम करने के दौरान सप्लाई चालू करने की वजह पर कई सवाल उठाते हुए पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी। साथ ही घटना की जांच की मांग और मृतक के बेटे को नौकरी देने की बात भी रखी।
इसके अलावा इसी मुद्दे पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया। जो एडीएम सिटी तो सौंपा और कहा कि मृतक के परिजनों की दी गई एक लाख रुपये की सहायता राशि बहुत कम है और अधिक राशि दिए जाने की मांग की। साथ ही जिस ठेकेदार के साथ मुन्ना काम कर रहा था उस पर भी कार्रवाई की जाए। इससे पहले आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां के निर्देश पर पार्टी के लोग गत दिवस मृतक के परिवार से मिलने उनके हजियापुर स्थित घर पर भी गए। परिजनों को सांत्वना देेते हुए मदद का आश्वासन दिया था। इस प्रतिनिधिमंडल में डा. नफीस खां, नदीम खां, सलीम खां, मुनीर इदरीसी, अफजाल बेग, राशिद खां, मोहम्मद जुनेद खां, शमशाद बाबू प्रधान आदि शामिल रहे।