फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चांदनी’ के सुर, लय, ताल पर सजी आईएमए की महफिल

Mon, 23 Apr 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी को आईएमए से जुड़े डॉक्टरों ने उन्हीं के अंदाज में श्रद्धांजलि दी। चांदनी फिल्म में उनके किरदार ‘चांदनी’ के नाम पर आयोजित आईएमए के वार्षिकोत्सव में देर रात तक सुर, लय, ताल की महफिल सजी। पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही शहर भर के डॉक्टरों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा से आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधीर घाकरे, मुरादाबाद से सचिव डॉ. राजेश सिंह, दिल्ली से पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल और गाजियाबाद से पूर्व सचिव डॉ. संजय जैन पहुुंचे। आईएमए बरेली के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ। वंदना के बाद डॉ. आरपी गुप्ता एवं डॉ. मनाली अग्रवाल ने डुइट सांग पेश किया। डॉ. बीएन चौधरी और नंदी चौधरी ने डांस ड्रामा, डॉ. आरपी सिंह और डॉ. संध्या गंगवार ने कथक फ्यूजन प्रस्तुत किया। डॉ. सत्येंद्र सिंह और अनीता गुप्ता ने गोरे रंग पे न इतना गुमान कर गाना सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। सुमन बघेल, डॉ. सुप्रिया अग्रवाल, डॉ. मनाली अग्रवाल, डॉ. तृप्ति ने हवा-हवाई गाने पर ग्रुप डांस किया। आईएमए लेडीज क्लब की ओर से घूमर गाना प्रस्तुत किया गया। आईएमए म्यूजिक क्लब की ओर से श्रीदेवी के गानों पर आठ मिनट की मेलोडी भी प्रस्तुत की गई। शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम रात 11 बजे समाप्त हुआ। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी और सचिव डॉ. विमल भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. एमएम अग्रवाल और डॉ. लतिका अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें