फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'बरेली में निजी अस्पताल लूट का अड्डा...', सपा सांसद के इस बयान पर आईएमए को आपत्ति

Sun, 23 Mar 2025 12:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आईएमए बरेली ने आवंला के सपा सांसद नीरज मौर्य के लोकसभा में दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। कहा है कि सांसद अपने बयान का खंडन करें। इसे सहन नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
सपा सांसद नीरज मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा ने आवंला के सपा सांसद नीरज मौर्य के लोकसभा में दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। चिकित्सकों ने कहा है कि अगर बयान का खंडन सपा सांसद नहीं करेंगे तो इसे गंभीर साजिश मानते हुए आईएमए इसे सहन नहीं करेगा।

विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह के मुताबिक सांसद ने लोकसभा में कहा था कि 'बरेली में प्राइवेट अस्पताल लूट का अड्डा बने हुए हैं'। इस बयान से बरेली के चिकित्सा समुदाय की छवि देश में धूमिल हुई है। जबकि चिकित्सक पूरी ईमानदारी से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। 

सपा सांसद ने उठाई थी एम्स की मांग 
बीते दिनों सपा सांसद नीरज मौर्य ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बरेली में एम्स और बदायूं में होम्योपैथी अस्पताल खोले जाने की मांग की थी। इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि क्षेत्र में कोई उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान नहीं है। 
विज्ञापन


जटिल रोगों के इलाज के लिए मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक दिक्कतों की वजह से इलाज भी नहीं करा पाते। सड़क दुर्घटना, हृदयाघात व अन्य आपातकालीन स्थितियों में समय से इलाज नहीं मिल पाने से जान का जोखिम रहता है। एम्स की स्थापना से ही इस समस्या का समाधान हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें