इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बरेली ब्रांच के 18 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को दावेदारों की फाइनल लिस्ट जारी हुई। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि 18 सितंबर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज के मुताबिक मेंबर सेंट्रल कौंसिल और स्टेट कौंसिल, एग्जीक्यूटिव कमेटी के निर्धारित पदों के सापेक्ष कम नामांकन होने पर दावेदारी करने वाले भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बरेली ब्रांच के 18 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को दावेदारों की फाइनल लिस्ट जारी हुई। आईएमए भवन में इलेक्शन कमेटी ने नाम वापसी के बाद एडवाइजरी कमेटी सदस्य, कोषाध्यक्ष, सचिव और मेंबर स्टेट कौंसिल के पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पीआरओ पद के लिए ही मतदान होगा।
विज्ञापन
आईएमए इलेक्शन कमेटी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर दो, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के एक और हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी के एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है। लिहाजा अब सचिव पद पर डॉ. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. सचिन अग्रवाल, मेंबर हॉस्पिटल एडवाइजरी रतनपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। पीआरओ पद पर डॉ. मोहम्मद तबरेज आलम, डॉ. निकुंज गोयल, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. लतिका अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. एमएम अग्रवाल, डॉ. विपुल कुमार, अध्यक्ष के लिए डॉ. डीपी गंगवार और डॉ. राजीव गोयल के बीच मुकाबला होना है।
इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि 18 सितंबर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 809 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी दिन मतों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज के मुताबिक मेंबर सेंट्रल कौंसिल और स्टेट कौंसिल, एग्जीक्यूटिव कमेटी के निर्धारित पदों के सापेक्ष कम नामांकन होने पर दावेदारी करने वाले भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।