फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए में लगा रक्तदान शिविर, कई स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मानित

विज्ञापन
आईएमए में लगा रक्तदान शिविर, कई स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मानित - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आईएमए परिसर में शिविर लगाया गया। कैंप का संचालन आईएमए ब्लड बैंक की निदेशक डॉ. अंजू उप्पल ने किया। आईएमए के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल के कार्यकाल का यह पहला आयोजन था। शिविर में 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान राकेश कोहली, अपूर्व भारती, प्रमोद अग्रवाल, सरदार इकबाल सिंह बाले आदि ने रक्तदान किया। डॉ. अंजू उप्पल ने बताया कि इस सत्र से आईएमए ब्लड बैंक ने डोनर की पहचान के लिए कार्ड बनाना भी शुरू किए हैं।
विज्ञापन

वहीं शाम को आईएमए भवन में कार्यक्रम आयोजित कर स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर रहे। सम्मान समारोह का संचालन डॉ. अंजू उप्पल ने किया। इस दौरान बच्चों ने कविताएं व गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सचिव डॉ. राजीव गोयल, डालिमा अग्रवाल, डॉ. मनोज हिरानी, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. जेपीएस सेठी, डॉ. सुधांशु शुक्ला, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. अजर भारती, डॉ. मनोज अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें