फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। पुलिस ने सिंगौही गांव के पास से एक कच्चे रास्ते पर बने मकान से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से बने हुए दो तमंचे, तीन अधबने तमंचे, नाल, हथियार बनाने के औजार, दो कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर संजय तोमर अपनी टीम के साथ अवैध फैक्टरी में छापा मारा। पुलिस की गिरफ्त में आए फैक्टरी को चलाने वाले मुख्य आरोपी बाबू राम ने बताया कि वह ऑर्डर पर तमंचे बनाकर देता है। उसको तीन लोगों ने तमंचे का ऑर्डर दिया था। पुलिस ने बाबू राम निवासी याकूबगंज, कुंवरसेन निवासी सिंगौधी, गुड्डू निवासी आंवला व बाबू सिंह निवासी सिंगौधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथा आरोपी बाबू सिंह मौके से फरार हो गया।

कई थानों में दर्ज हैं मामले



सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बाबू राम के खिलाफ बहेड़ी थाने में तीन, देवरनियां में दो मामले दर्ज हैं। वह ऑर्डर पर तमंचा बनाकर देता है। इन लोगों ने किस-किस को तमंचे बनाकर बेचे हैं। उसके बारे में पता लगाकर दबिश दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें