फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निगम की जमीन पर फिर सजने लगे अवैध स्टैंड

Fri, 09 Aug 2024 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की जमीन पर फिर अवैध टैक्सी व ऑटो स्टैंड सजने लगे हैं। इसकी वजह से लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ता है। शासन के आदेश पर कई बार अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने के लिए अभियान भी चला, लेकिन बेअसर रहा। जिलाधिकारी की ओर से टीम गठित कर अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई करने और उनको नई जगह देने के निर्देश दिए थे। फिलहाल, धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहों श्यामगंज, सेटेलाइट, कोहाड़ापीर, चौकी चौराहा, कचहरी, पटेल चौक पर अवैध रूप से ऑटो व टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहे हैं। यहां अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। नगर निगम रोड और सेटेलाइट तिराहा, दोनों ही टैक्सी स्टैंड बन गए हैं। दोनों ही जगह नगर निगम की ओर से कई बार अभियान चलाया गया, पर बेअसर रहा। अधिकारियों की ओर से भी अब तक टैक्सी स्टैंड के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं की गई है।
मूकदर्शक बनी रहती है पुलिस
सवारी भरने के लिए सेटेलाइट, चौपुला, श्यामगंज मोड़, चौकी चौराहे, व कोहाड़ापीर चौराहे पर ऑटो चालक घंटों खड़े रहते हैं। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उनका चालान काटने की भी जहमत नहीं उठाते। अधिकतर अवैध स्टैंड थाने और चौकियां सामने बने हैं। चौपुला, श्यामगंज और कोहाड़ापीर पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हमेशा रहती है, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहते हैं। पूर्व में कई बार ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत की बातें भी सामने आई हैं। इससे संबंधित ऑडियो भी वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शासन के आदेश पर अभियान चलाया जाता है। जिलाधिकारी की ओर से टीम भी बनाई गई है। जल्द ही अवैध स्टैंड हटवाए जाएंगे। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें