बारिश में और खराब हुई श्यामगंज रोड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आठ जनवरी तक चलेगा रेलवे जमीन को कब्जा मुक्त करने का अभियान
बरेली। श्यामगंज मालगोदाम की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। मंगलवार से यह कार्रवाई शुरू होगी ताकि रेलवे की योजनाएं धरातल पर आ सकें। इस संबंध में प्रशासन ने रेलवे अधिकारियों और तहसील टीम को पत्र लिखा है।
श्यामगंज मालगोदाम की जमीन पर आरामशीन, लकड़ी और रेता बजरी वालों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा है। कहा जा रहा है कि इसमें आरपीएफ की भी मिलीभगत है। पहले यहां बाहर की ओर जमीन पर कुछ कब्जा था लेकिन अनदेखी के चलते धीरे-धीरे पूरी जमीन को कब्जा लिया। इसके अलावा ईंट पजाया के आसपास भी अवैध कब्जा है। इस कब्जे को हटाकर रेलवे मालगोदाम की इस बेशकीमती जमीन पर निर्माण कराएगा। मालगोदाम से अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार से शुरू होगा। इस संबंध में एसीएम महेंद्र कुमार सिंह ने इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों, लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को पत्र लिखकर मौके पर उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को भी पत्र लिखा है। अवैध कब्जे हटाने का यह अभियान आठ जनवरी तक चलेगा। संवाद