फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 12 हजार वर्ग मीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ढहाई

Thu, 04 Jun 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को थाना इज्जत नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजुरिया में अवैध रूप से विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि इज्जत नगर के गांव खुजरिया में तौफीक की ओर से बिना नक्शा स्वीकृत कराए 7,000 वर्ग मीटर और 5,000 वर्ग मीटर के दो अलग-अलग हिस्सों में अवैध कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। बरेली विकास प्राधिकरण से किसी भी प्रकार का ले-आउट या मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही भूखंडों (प्लॉट) का चिह्नांकन, सड़कों का निर्माण और चहारदीवारी का काम जारी था।
उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के अनुसार विधिक कार्रवाई करते हुए बुधवार को यहां कराए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी व बीडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें