बरेली। बरेली शतरंज एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को एक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि मार्च में चेस प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यूपी बोर्ड के स्कूलों में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। सचिव रामकिशोर ने बताया कि एसोसिएशन तहसील स्तर पर अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता आयोजित कराने की योजना बना रहा है। इसमें पहले चरण में फरीदपुर और आंवला तहसील में यह प्रतियोगिता होगी। अभय मोहन शर्मा ने रविवार को होने वाली प्रतियोगिता को प्रति माह कराने का सुझाव दिया। अतुल कुमार मिश्रा ने जिले में संचालित शतरंज क्लब और अकादमी को बरेली शतरंज एसोसिएशन से संबद्धता देने की बात उठाई। डॉ. शमीम अहमद ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। संवाद