फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल में होेंगे दो एडीआरएम

Wed, 11 Oct 2017 01:21 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 इज्जतनगर मंडल और मुरादाबाद मंडल में दो-दो एडीआरएम होंगे। रेलवे बोर्ड ने 56 मंडलों में दो एडीआरएम और 12 मंडल में तीन-तीन एडीआरएम नियुक्त करने पर मोहर लगाई है। इस क्रम में देश के 75 स्टेशनोें पर राजपत्रित रैंक के अधिकारियों को भी तैनाती दी जाएगी। एडीआरएम को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की विशेष तौर पर जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बरेली, इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, लखनऊ सहित 75 स्टेशनों पर राजपत्रित अधिकारी की तैनाती होगी। रेलवे बोर्ड से जारी पत्र के मुताबिक इसके लिए 31 अक्तूबर की डेड लाइन रखी गई है। 50 स्टेशनों पर कॉमर्शियल और ऑपरेटिंग विभाग के अफ सर तैनात होंगे। 25 स्टेशनों पर संकेत एवं दूरसंचार, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के उच्च अफ सरों को जिम्मेदारी दी जाएगी। रेलवे बोर्ड की सचिव आशा मुरलीधरन ने उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनल रेलवे अफ सरों को इस बाबत पत्र जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल में दो-दो एडीआरएम होंगे, अब तक एक एडीआरएम का पद है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा निगरानी के लिए नए अधिकारी बैठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें