फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइजीआरएस : यूपी पुलिस की टॉप टेन सूची में बरेली जोन के पांच जिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी पुलिस ने आइजीआरएस पर भेजी गई शिकायतों के निस्तारण से संबंधित एक जनवरी से 15 अप्रैल तक का आंकड़ा जारी किया है। इसमें शीर्ष 10 जिलों की सूची में बरेली जोन के पांच जिले शामिल हैं। बरेली दूसरे, बदायूं पांचवें, मुरादाबाद छठे, बिजनौर सातवें और रामपुर आठवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

एडीजी जोन रमित शर्मा ने आइजीआरएस पटल के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। एडीजी ने बताया कि बरेली जोन में आइजीआरएस शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से हो रहा है, प्रदेश स्तर से जारी रैंकिंग में भी यह स्थिति स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में बरेली जोन कार्यालय से दरोगा सतेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी नरेंद्र प्रताप सिंह व राजेंद्र पाल सिंह शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें