फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः कोरोना के बाद आंधी-बिजली की मार, घंटों कसमसाते रहे लोग

Mon, 27 Apr 2020 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
आंधी-बारिश में हुआ बुरा हाल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आंधी और बारिश ने रविवार को भी बिजली का वही हाल किया जो हमेशा करती है। बारिश शुरू होते ही एक के बाद एक लाइन में धड़ाके होने लगे और हरुनगला सबस्टेशन पूरी तरह ठप हो गया। इससे पीलीभीत बाईपास, विश्वविद्यालय, ग्रीन पार्क समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट की पाबंदियों में अब तक कैद सुभाषनगर में बिजली-पानी ठप होने से लोगों को कुछ ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी। प्रमुख इलाकों में बिजली की सप्लाई सामान्य होने में सात घंटों से ज्यादा वक्त लग गया।

रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज बारिश होने लगी। घनी काली घटाएं छाने से अंधेरा छा गया। लॉकडाउन में घरों में टीवी पर महाभारत देख रहे लोग अचानक बिजली गुल होने से परेशान हो गए। बालीपुर-हरूनगला उच्चशक्ति लाइन में फाल्ट आ गया।

इससे हरूनगला उपकेंद्र की सप्लाई बाधित हो गई। उपकेंद्र ठप होते ही ग्रीन पार्क, विश्वविद्यालय, आशीष पार्क, सनराइज, पवन विहार समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई गुल हो गई। एक्सईएन अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि बालीपुर लाइन के ब्रेकडाउन होने से हरूनगला सबस्टेशन ठप हो गया। स्टाफ ने लाइन चेक कर फाल्ट तलाश किया। देर शाम फाल्ट ठीक हो पाया तब कहीं सबस्टेशन से बिजली की सप्लाई शुरू हुई।

विज्ञापन


आंधी-बारिश की वजह से कुतुबखाना, किला क्षेत्र, बड़ी ब्रह्मपुरी, पुराना शहर, राजेंद्रनगर, किला, साहूकारा, सिविल लाइंस, सीबीगंज, इज्जतनगर आदि इलाकों में भी फाल्ट होने से बिजली घंटों गुल रही। सबसे ज्यादा दिक्कत सुभाषनगर के लोगों को हुई जहां रविवार को हॉटस्पॉट हटा लिए जाने के बावजूद पाबंदियों में बहुत ज्यादा ढील नहीं दी गई।

बिजली और पानी दोनों गुल हो जाने से लोगों को दिन भर बिजली सप्लाई बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक यहां बिजली नहीं आई थी। हालांकि दूसरे ज्यादातर इलाकों में देर शाम तक स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें