फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद न मिले तो किसान कंट्रोल रूम में करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने दावा किया है कि जिले में खाद का अभाव नहीं है। यदि किसी किसान को खाद नहीं मिल रही है या खाद के साथ उन्हें अन्य उत्पाद लेने के लिए विवश किया जा रहा है तो वह कंट्रोल रूम के नंबर 8126423416 के कॉल करके शिकायत कर सकता है। बताया कि खाद वितरण में अनियमितता और अवैध भंडारण मामले में उन्होंने दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने बताया कि खरीफ सीजन में अब तक 509 छापे की कार्रवाई की गई है। गुणवत्ता संदिग्ध होने पर खाद के 70 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। 28 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर 28 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित भी किए गए हैं। नौ विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा छह खाद विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। एक बिक्री केंद्र को सील बंद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें