बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तराशे जा रहे हैं खिलाड़ी
यूपी बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि जल्द ही मुक्केबाजों के खेल के स्तर को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियो को बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के जरिये महाविद्यालय, विद्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर आधारभूत ढांचा विकसित कर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रहीं है। यही कारण है कि बॉक्सिंग में भारत 45वें स्थान से चौंथे स्थान तक पहुंचा है।
देश के कई मुक्केबाज विश्व पटल पर अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। आज देश के सर्वश्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों में महिला मुक्केबाज भी शामिल हैं। आगे आने वाले ओलंपिक खेलों में देश की स्थिति बेहतर होगी। इसमें यूपी के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। संघ की ओर से खिलाड़ियों को नौकरियां दिलाने का प्रयास भी किया जाएंगा।